कलश यात्रा में शामिल हुए भक्त:वृंदावन से आईं प्रियंका शास्त्री दीदी करेंगी कथा, 9 दिनों का है आयोजन
पटना के दानापुर में चैती नवरात्र को लेकर दानापुर के मिथिला कॉलोनी से श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली इस शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर जलयात्रा में शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा मिथिला कॉलोनी महावीर मंदिर के प्रांगण से 151 श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर कलश लेकर नासरीगंज प्राचीन देवी मंदिर से मिथिला कॉलोनी होते हुए नासरीगंज फक्कड़ महतो घाट पहुंचीं। जहां पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल धारण किया गया। शोभायात्रा में गाजे बाजे घोड़े, घोड़े का रथ भी शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा जुलूस उसी मार्ग से होते हुए मिथिला कॉलोनी महावीर मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान बज रहे भक्ति गानों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के अध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि चैती नवरात्र को लेकर श्री कथा ज्ञान यज्ञ के द्वारा पिछले साल से नौ दिनों तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाता है। प्रियंका शास्त्री दीदी करेंगी कथा इस वर्ष कथा की शुरुवात से पहले 151 श्रद्धालुओं ने के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा श्री धाम वृंदावन की ब्यास प्रियंका शास्त्री दीदी के द्वारा की जाएगी। कथा के अंतिम दिन भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा में श्री राम कथा यज्ञ के अनुरुद्ध मालिक, बबलू कुमार, समाजसेवी अमरेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
पटना के दानापुर में चैती नवरात्र को लेकर दानापुर के मिथिला कॉलोनी से श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली इस शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर जलयात्रा में शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा मिथिला कॉलोनी महावीर मंदिर के प्रांगण से 151 श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर कलश लेकर नासरीगंज प्राचीन देवी मंदिर से मिथिला कॉलोनी होते हुए नासरीगंज फक्कड़ महतो घाट पहुंचीं।
जहां पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल धारण किया गया। शोभायात्रा में गाजे बाजे घोड़े, घोड़े का रथ भी शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा जुलूस उसी मार्ग से होते हुए मिथिला कॉलोनी महावीर मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान बज रहे भक्ति गानों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के अध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि चैती नवरात्र को लेकर श्री कथा ज्ञान यज्ञ के द्वारा पिछले साल से नौ दिनों तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाता है।
प्रियंका शास्त्री दीदी करेंगी कथा
इस वर्ष कथा की शुरुवात से पहले 151 श्रद्धालुओं ने के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा श्री धाम वृंदावन की ब्यास प्रियंका शास्त्री दीदी के द्वारा की जाएगी। कथा के अंतिम दिन भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा में श्री राम कथा यज्ञ के अनुरुद्ध मालिक, बबलू कुमार, समाजसेवी अमरेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Source:-https://www.bhaskar.com/





